कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैंगलुरू में बैठक हो रही है। कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के लिए कांग्रेस नेता बेंगलुरु शांगरी ला होटल पहुंचे। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 224 सीटों में से 135 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को कर्नाटक में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इससे पहले चुनाव उपायुक्त अजय बादू, कर्नाटक राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मीणा और राज्य चुनाव कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल थावर चंद गहलोत से आज बैंगलूरू में मुलाकात की और उन्हें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित 224 सदस्यों की अधिसूचना की प्रति सौंपी।
इस बीच राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता बसवराज बोम्मई ने कहा है कि पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी और राज्य में पार्टी को मजबूत करने के कदम उठाए जाएंगे। वे बैंगलुरू में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस से कर्नाटक के लोगों से किए गए वादे पूरे करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की नई सरकार का पूरा सहयोग करेगी।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment