Categories: News-Headlines

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक UT खादर बने विधानसभा अध्यक्ष

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक यू टी खादर को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आशा व्यक्त की है कि अध्यक्ष यू टी खादर के मार्गदर्शन में सदन में बहस और चर्चा उच्च स्तर की होगी। वर्ष 2018 में यू टी खादर को विधायी सत्र के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया था और उन्होंने सदन में सबसे अधिक प्रश्न पूछने का रिकॉर्ड बनाया था। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने नए अध्यक्ष से सदन में कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को समान अवसर देने को कहा। उन्होंने कहा कि यू टी खादर अपने धैर्य के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने पिछली सरकार में विपक्ष के उपनेता का पद प्रभावी ढंग से संभाला था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.