Categories: News-Headlines

कर्नाटक ने पिछले छह महीने के दौरान समझौता ज्ञापनों और निवेश प्रस्‍तावों के माध्यम से 28 हजार 600 करोड़ रूपये का निवेश प्राप्त किया

विश्‍व और देश में कोविड महामारी की चुनौतियों के बावजूद कर्नाटक ने पिछले छह महीने के दौरान समझौता ज्ञापनों और निवेश प्रस्‍तावों के माध्यम से 28 हजार 600 करोड़ रूपये का निवेश प्राप्त किया है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बी.एस. येडियुरप्‍पा ने कल इलैक्‍ट्रॉनिक वाहन, डेटा सेंटर, अंतरिक्ष विज्ञान और रक्षा उपकरण के व्‍यवसायों में लगी 20 से अधिक कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर के बाद यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इस निवेश से 15 हजार प्रत्‍यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्‍ध होंगे।

मार्च 2020 में संक्रमण के आरंभ होने के बावजूद कर्नाटक सरकार ने 520 योजनाओं को अनुमति दी है, जिससे 77 हजार करोड़ इन्‍वे‍स्‍टमेंट आने की संभावना है। इसके अलावा 23 हजार करोड़ रुपये की योजना को अनुमति देना बाकी है। कल इन्‍वेस्‍ट कर्नाटका कॉन्‍क्‍लेव में अमरीका की लियोन सेल कंपनी सी4वी, सिंगापुर की एलएनजी टर्मिनल कंपनी एलएनजी अलायंस और अडानी डेटा सेंटर के साथ एमओयू पर हस्‍ताक्षर हुए। उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार जी ने जानकारी दी है कि अगले साल फरवरी में ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स मीट को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.