कर्नाटक चुनाव के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान आज चित्रदुर्ग में एक जनसभा को सम्बोधित किया। वहां लोगों की भीड को देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जनसभा कर्नाटक के लोगों के निर्णय को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के विकास कार्यो का मुकाबला कभी भी नहीं कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में यह चुनाव राज्य को नम्बर वन बनाने के लिए लड रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण की राजनीति का इतिहास रखती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जनता दल सैक्युलर आतंक को बढावा देती है जिससे राज्य का कभी भला नहीं हो सकता। कर्नाटक को विकसित भारत का प्रेरक बल बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से डबल इंजन सरकार को वोट देने का आग्रह किया। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जनता दल सैक्युलर वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस तरह की राजनीति समाज को बांटती है। कर्नाटक की जनता को दोनो पार्टियों की राजनीति से सावधान रहना चाहिए। भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान के उत्तर में शिवमोग्गा की चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कर्नाटक में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर कुछ क्यों नहीं कहते हैं।
इस बीच, प्रधानमंत्री होसपेट और सिंधनूर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें। इन जनसभाओं के बाद प्रधानमंत्री कलबुर्गी में एक रोड शो में भागीदारी करेंगें। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मांडया में एक जनसभा को सम्बोधित किया। वे चिंतामणि, होसाकोटे और सी वी रमणनगर में तीन रोड शो करेंगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment