कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने आज बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत को इस्तीफा सौंप दिया। कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार आज अपने दो वर्ष पूरे कर रही है। इस्तीफा सौंपने से पहले येदियुरप्पा ने उनकी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम साधना समावेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की। इस कार्यक्रम में भावुक संबोधन में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भारतीय जनता पार्टी में अपने सफर को याद किया। बी.एस. येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद संभाला था और अपना कार्यकाल पूरा किये बिना त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि वे इस नियम के मद्देनज़र इस्तीफा दे रहे हैं कि 75 साल से अधिक उम्र वालों को अपना पद छोड़ देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। बी.एस. येदियुरप्पा का कहना था कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे तथा राज्य में पार्टी को मज़बूत करेंगे।
बी.एस. येदियुरप्पा ने दो वर्ष राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं को धन्यवाद दिया। त्यागपत्र सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे राज्य में अपने उत्तराधिकारी को पूरा समर्थन देंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे ऐसा कोई बयान न दें जिससे राज्य में भ्रम की स्थिति पैदा है। शिकारीपुर से सात बार के विधायक येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है और केंद्रीय नेतृत्व उनके उत्तराधिकारी के बारे में फैसला लेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment