Categories: News-Headlines

कनाडा में भारत विरोधी तत्वों द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया जा रहा है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा में भारत विरोधी तत्वों द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय राजनयिकों और मिशनों के खिलाफ हिंसा वाले पोस्टर की भारत घोर निंदा करता है। उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इस मामले को नई दिल्ली और ऑटवा दोनों जगह कनाडा के प्रशासन के समक्ष गंभीरता से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने कनाडा सरकार से भारतीय राजनयिकों और मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने को कहा है। अरिंदम बागची ने कहा कि यह मुद्दा अभिव्यक्ति की आजादी का नहीं बल्कि हिंसा की वकालत करने, अलगाववाद का प्रचार करने और आतंकवाद को कानूनी मान्यता देकर इसके दुरुपयोग का है।

ब्रिक्स संगठन के विस्तार के बारे में पूछे गए प्रश्न पर अरिंदम बागची ने कहा कि ब्रिक्स सदस्य इस बात पर सहमत हैं कि ब्रिक्स के नए सदस्यों को कसौटियों के आधार पर शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत का भी यही रुख है।

Leave a Comment

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More

1 hour ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

2 hours ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने शेखा झील पक्षी अभयारण्य को भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के… Read More

4 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन… Read More

5 hours ago

रीका ने ईरान के साथअम युद्धविराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन समुद्री मार्गों की नाकेबंदी जारी रहेगी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.