Categories: News-Headlines

कनाडा ने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि 21 अगस्‍त तक बढ़ाया

कनाडा ने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि 21 अगस्‍त तक बढ़ा दी है। कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अल्‍गब्रा ने संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि यह निर्णय कनाडा के जन स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की सलाह पर लिया गया है। यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि इस महीने की 21 तारीख को समाप्‍त होनी थी। 22 अप्रैल को पहली बार प्रतिबंध लगाये जाने के बाद चौथी बार प्रतिबंध की अवधि बढ़ायी गयी है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.