Categories: News-Headlines

कड़ी सुरक्षा के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा पहलगांम और बालतल से शुरू

वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज सुबह कश्मीर घाटी में पहलगाम और बालतल दोनों मार्गों से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। 43 दिन की तीर्थयात्रा रक्षा बंधन के दिन 11 अगस्त को संपन्‍न होगी। इस साल अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्‍मीद है। आकाशवाणी से बातचीत में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी नितीश्‍वर कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों को इस वर्ष बेहतर लंगर, चिकित्सा, संचार और स्वच्छता सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

यात्रा में श्राइन बोर्ड ने स्‍थानीय लोगों के साथ मिलकर बेहतर से बेहतर सुविधा देने की कोशिश की है। वो चाहे रहने की हो, चाहे खाने की हो, चाहे सैनिटेशन की हो। स्‍थानीय लोग और श्राइन बोर्ड मिलकर हम लोगों ने ये प्रयास किया है कि एक बेहतर व्‍यवस्‍था मिले यात्रियों को और यात्रा में उनको दिव्‍यता, रोमांच, आध्‍यात्‍म महसूस हो। जो स्‍थानीय लोग हैं उनका बहुत महत्‍वपूर्ण योगदान होता है। वो यहां घोड़े वाले, पिट्ठू वाले हैं। चाहे दुकान वाले जितने हों या जो लोग टैंट लगाते हैं या जो यहां बिस्‍तर आदि सप्‍लाई करते हैं, वो सब तन, मन, धन से यात्रियों का स्‍वागत कर रहे हैं और जोश और उमंग के साथ श्राइन बोर्ड के साथ मिलकर एक बेहतर से बेहतर व्‍यवस्‍था दे रहे हैं।

नितीश्‍वर कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गये हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही और निगरानी के लिए उन्‍हें रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान प्रदान की जा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.