Categories: News-Headlines

ओमीक्रोन के ज्यादा मामलों, कम टीकाकरण वाले दस राज्यों में केन्द्रीय टीम भेजी गईं

देश के उन दस राज्य में बहुपक्षीय केन्द्रीय टीम तैनात की गई हैं जहां से कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं या जहां बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार धीमी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक कार्यालय से जारी ज्ञापन में यह जानकारी दी गई। ज्ञापन के अनुसार ये दस राज्य हैं केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु,पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब।

इसमें कहा गया, ‘‘कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने और मौतें होने के मद्देनजर, जैसा विभिन्न समाचार चैनलों की खबरों में कहा गया, राज्य सरकारों की सूचनाओं और आंतरिक समीक्षाओं में पाया गया कि कुछ राज्यों में ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह भी पाया गया कि इन राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से धीमी है। इन हालात में देश के उन दस चिह्नित राज्यों में बहुपक्षीय केन्द्रीय टीम तैनात करने का फैसला लिया गया है जहां से या तो कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं या जहां बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। इसका मकसद कोविड-19 प्रबंधन के राज्य और जिला प्रशासन के प्रयासों को मदद पहुंचाना है।’’

ये टीम राज्यों में तीन या पांच दिन रहेंगी और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिल कर काम करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.