Categories: News-Headlines

ओडिशा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी

ओडिशा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करते हुए रविवार को मतदान हो रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ, जो अपराह्न एक बजे तक जारी रहेगा। राज्य के 29 जिलों के 18,495 मतदान केंद्रों में मतदान जारी है, जिनमें से 2,773 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। राज्य की 1,382 ग्राम पंचायतों की 171 जिला परिषद सीटों के लिए 679 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनाव में 56.53 लाख मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

शेष दो चरणों के लिए चुनाव 22 फरवरी और 24 फरवरी को होगा तथा मतगणना 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होगी।

आयोग ने चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस अधिकारियों के अलावा 7,200 से अधिक पुलिसकर्मी और 1,625 सचल गश्ती दल तैनात किए गए हैं। मतदाता मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए मतदान कर रहे हैं, ताकि कोविड-19 नहीं फैले।

एक बयान में बताया गया कि आयोग ने उन 45 मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान की भी घोषणा की है, जहां पहले दो चरणों के दौरान मतदान प्रभावित हुआ था। पुनर्मतदान 23 फरवरी को पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा।

पुनर्मतदान उन 25 मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा, जहां 16 फरवरी को पहले चरण के तहत मतदान नहीं हो पाया था। इसके अलावा 20 उन मतदान केंद्रों पर भी मतदान होगा, जहां 18 फरवरी को चुनाव के दूसरे चरण के दौरान हिंसा या अन्य कारणों से मतदान नहीं हो पाया था।

पुलिस ने शुरुआती दो चरणों में चुनाव संबंधी हिंसा के आरोप में 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। जाजपुर में 28 और पुरी में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.