Categories: News-Headlines

ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने वाला 34वां राज्य बन गया

ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने वाला 34वां राज्य बन गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्‍येक परिवार को हर वर्ष पांच लाख रूपये की स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा प्रदान की जाती है। कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक लोगों को इलाज की सुविधा मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना से देश के दूरदराज के क्षेत्रों में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और भारत की 45 प्रतिशत से अधिक जनसंख्‍या लाभान्वित हुई है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल में अब तक यह योजना लागू नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह योजना किफायती दरों पर उच्चतम गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.