Categories: News-Headlines

ओएनडीसी नेटवर्क ने बैंगलुरु में उपभोक्ताओं के साथ बीटा टेस्टिंग आरंभ की

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय का उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ( डीपीआईआईटी ) की एक पहल डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपेन नेटवर्क ( ओएनडीसी ) ने पूरे बैंगलुरु शहर में 16 स्थानों पर उपभोक्ताओं के लिए अपना नेटवर्क खोल दिया है।

सबसे पहले, उपभोक्ता ओएनडीसी नेटवर्क पर भाग लेने वाले खरीदार ऐप के माध्यम से दो डोमेन – ग्रौसरी तथा रेस्तरां में अपने ऑर्डर दे सकते हैं।

बैंगलुरु शहर में ओएनडीसी का बीटा टेस्ट प्लेटफॉर्म आधारित दृष्टिकोण के विकल्प के रूप में ई-कॉमर्स के लिए एक नेटवर्क एप्रोच को प्रचालनगत बनाने की दिशा में पहला प्रमुख कदम है। यह सभी उपभोक्ताओं और विक्रेताओं के लिए ई-कॉमर्स परिदृश्य को अधिक समावेशी, सुलभ और अनुभव से प्रेरित बना देगा।

उपभोक्ता अब अपनी पसंद के एक सिंगल बायर एप्लीकेशन से उत्पादों और सेवाओं की विभिन्न श्रेणियों से खरीदारी कर सकते हैं। वे स्टोर से ग्रौसरी उत्पाद खरीद सकते हैं या रेस्तरां से खाना मंगवा सकते हैं। आने वाले हफ्तों में कई और ऐप्लीकेशन नेटवर्क में शामिल होंगे जो इस लेनदेन में भाग लेने वाले खरीदार तथा विक्रेताओं दोनों का विस्तार करेंगे।

ओएनडीसी ने अप्रैल 2022 में बैंगलुरु में खरीदारों के एक सीमित उपभोक्ता समूह के साथ अपने अल्फा टेस्ट चरण की शुरुआत की और सितंबर 2022 तक इसे 80 शहरों तक विस्तारित कर दिया। इसने ऐप्स को मान्य किया तथा व्यवसाय एवं प्रचालनगत प्रवाह की पुष्टि की। अब बीटा टेस्टिंग चरण में, आम जनता ओएनडीसी के माध्यम से खरीदारी का अनुभव प्राप्त कर सकती है और आगे विस्तार करने से पहले अगर आवश्यक हुआ तो आवश्यक कदम उठाने के लिए आरंभिक फीडबैक उपलब्ध करा सकती है।

ओपेन नेटवर्क में उपभोक्ताओं, विक्रेताओं तथा नेटवर्क प्रतिभागियों ( बायर ऐप्स, सेलर ऐप्स तथा गेटवेज ) के बीच विश्वास पैदा करने के लिए, ओएनडीसी ने वर्तमान परितंत्र, विशेषज्ञों से परामर्श किया है तथा एक विकेंद्रीकृत नेटवर्क में विश्वास बनाने के लिए सर्वोत्तम दृष्टिकोण को अपनाने और विकसित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का परीक्षण किया है। यह एक परामर्श पत्र में समझाया गया है जिसे डीपीआईआईटी, ओएनडीसी तथा वेबसाइट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से सार्वजनिक परामर्श के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

31 दिसंबर, 2021 को निगमित, डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपेन नेटवर्क ( ओएनडीसी ) एक धारा 8 कंपनी है जो भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ( डीपीआईआईटी ) की एक पहल है जिसकी परिकल्पना भारत में रिटेल ई-कॉमर्स की पैठ को अधिक बल देते हुए डिजिटल कॉमर्स में क्रांति लाने के लिए एक सुविधाजनक मॉडल का सृजन करने के लिए की गई है। ओएनडीसी कोई ऐप्लीकेशन, प्लेटफॉर्म, इंटरमीडियरी या सॉफ्टवेयर नहीं है, बल्कि खुले, असमूहीकृत, अंतःपारस्परिक ओपेन नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन की गई निर्दिष्टताओं का एक समूह है जिससे किएक सिंगल प्लेटफॉर्म पर निर्भरता खत्म हो सके।

ओएनडीसी के प्रमुख उद्देश्य हैं:

ई कॉमर्स का लोकतंत्रीकरण और विकेंद्रीकरण
विक्रेताओं, विशेष रूप से छोटे और मझोले उद्यमियों तथा स्थानीय व्यवसायों के लिए समावेशिता और पहुंच
उपभोक्ताओं के लिए बढ़े हुए विकल्प और स्वतंत्रता

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.