ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी और उसके आस-पास के इलाकों में बाढ़ के कारण सैकड़ों घरों में पानी भर गया है और करीब 50,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
न्यू साउथ वेल्स आपदा सेवा प्रबंधक एश्ले सुलिवन ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दलों ने सिडनी में घरों या कारों में पानी भर जाने के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिए रात भर में 100 से अधिक जगह बचाव कार्य किए।
कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बांधों में पानी खतरे के निशान से ऊपर है और जलाशयों के तटबंध टूट गए थे। यह 50 लाख की आबादी वाले शहर में पिछले 16 महीने में आई चौथी बाढ़ है।
न्यू साउथ वेल्स राज्य सरकार ने रात भर में स्थानीय सरकार के तहत आने वाले 23 क्षेत्रों में आपदा की घोषणा की और बाढ़ पीड़ितों के लिये संघीय सरकारी वित्तीय मदद का प्रावधान किया।
न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर डोमिनिक पेरोटेट ने बताया कि लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण 50,000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 32,000 लोग सोमवार को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर गए। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
मौसम विज्ञान ब्यूरो के मौसम वैज्ञानिक जोनाथन हाउ ने बताया कि दक्षिणी सिडनी के कुछ हिस्सों में 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर (लगभग आठ इंच) से अधिक बारिश हुई है, जो शहर की वार्षिक औसत बारिश का 17 प्रतिशत से अधिक है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment