Categories: News-Headlines

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने स्कूली छात्रों के लिए सकर रॉड पंप के अध्ययन दौरे का आयोजन किया

भारत की दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय अन्वेषण एवं उत्पादन कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मनाये जा रहे समारोह के एक भाग के रूप में 21 सितंबर 2021 को दुलियाजान में अपने एक प्रतिष्ठान में स्कूली छात्रों के लिए सकर रॉड पंप के अध्ययन के वास्ते उनके दौरे का आयोजन किया।

ऑयल इंडिया लिमिटेड के प्रोडक्शन इंजीनियरों ने छात्रों को रॉड पंप के कार्यों एवं बारीकियों के बारे में बताया। इंजीनियरों ने छात्रों को एक कुएं में कृत्रिम लिफ्ट तकनीक के बारे में समझाया जो नीचे तल से सतह तक तेल पहुंचाने के लिए यांत्रिक ऊर्जा प्रदान करती है। छात्रों को बताया गया कि इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों के संचालन के लिए तकनीक कितनी कुशल, सरल व आसान है, और इसका उपयोग तेल उत्पादन दर को अधिकतम करने हेतु बहुत कम तल-छेद दबाव पर कुएं को पंप करने के लिए किया जा सकता है।

आस-पास के विद्यालयों के लगभग 25 छात्रों ने आज ऑयल इंडिया लिमिटेड की इस साइट का दौरा किया और रॉड पंप तथा हाइड्रोकार्बन उत्पादन प्रक्रिया में इसके कार्य के बारे में जानकर सभी को प्रसन्नता हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.