Categories: News-Headlines

ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत आज यूक्रेन से दो हजार पांच सौ भारतीयों को 13 उड़ानों से स्वदेश लाया जाएगा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि ऑपरेशन गंगा के तहत अन्‍य 13 उडानों से आज यूक्रेन में फंसे दो हजार पांच सौ भारतीय स्‍वदेश लाए जाएंगे।

ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक यूक्रेन के आस-पास के देशों से तेरह हजार से अधिक भारतीय वापस लौटे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिन्‍दम बागची ने कल नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों में लगभग दो हजार नौ सौ भारतीयों को लेकर 15 उडानें भारत पहुंची। उन्‍होंने कहा कि खारकीव से लगभग सभी भारतीय बाहर निकल चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि अब यूक्रेन के सूमी पर ध्‍यान केन्द्रित किया जा रहा है। भारत, विद्यार्थियों की वापसी के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्‍होंने कहा कि इन प्रयासों में स्‍थानीय संघर्ष विराम सर्वोत्‍तम विकल्‍प होगा। भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए स्‍थानीय संघर्ष विराम लागू करने का आग्रह किया है।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बताया कि पिशोचिन से सभी भारतीय सुरक्षित निकल चुके हैं और दूतावास उनसे लगातार संपर्क में है। दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी भारत की प्राथमिकता है।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा है कि उसने पिसोचिन में मौजूद 298 भारतीय छात्रों को निकाल लिया है। संकट ग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान आज तड़के मुंबई पहुंचा। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत 182 लोग स्वदेश लौटे हैं इनमें अधिकतर यूक्रेन में पढ़ने वाले विद्यार्थी है जिन्हें रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लाया गया है। पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने हवाई अड्डे पर इनकी आगवानी की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.