एशिया कप टी-20 क्रिकेट के फाइनल में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। एशिया कप के 41 वर्ष के इतिहास में पहली बार यह दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत अब तक आठ बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुका है। इस बार के टूर्नामेंट में दोनों टीमे तीसरी बार आमने सामने होंगी।
भारत एशिया कप का प्रबल दावेदार है। अभिषेक शर्मा की धमाकेदार शुरुआत और मध्य क्रम को तिलक वर्मा की बल्लेबाजी ने इस टूर्नामेंट में मज़बूत बनाया है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी खिलाडि़यों को परेशान किया है। कुलदीप यादव इस टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए दस से भी कम की औसत से 13 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस बीच, पाकिस्तान सन् 2000 और 2012 में जीत के बाद तीसरे एशिया कप के खिताब की तलाश में है। इतिहास इस बात का गवाह है कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 15 में से 12 टी-ट्वेंटी मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment