Categories: News-Headlines

एशिया कप क्रिकेट में आज दुबई में सुपर फोर में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

एशिया कप क्रिकेट में आज दुबई में सुपर फोर में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। भारत के दो मैचों से चार अंक हैं और वह तालिका में सबसे ऊपर है। पाकिस्तान के दो मैचों से एक में जीत के साथ दो अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। भारत के ऑल-राउन्डर रविन्द्र जडेजा घुटने में चोट के कारण एशिया कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।

कल रात शारजाह में सुपर-फोर के पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। 176 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने 19 ओवर और एक गेंद में छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पाथुम निशंका ने 35 और कुशल मेंडिस ने 36 रन की पारी खेली। धनुष्‍का गुणाथीलका ने 33 और भानुका राजपक्ष ने 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज़ के शानदार 84 रन और इब्राहीम ज़रदान के 40 रन की बदौलत निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर एक सौ 75 रन बनाए। रहमनुल्लाह गुरबाज़ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.