Categories: News-Headlines

एशिया कप क्रिकेट के सुपर फोर मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

एशिया कप क्रिकेट में श्रीलंका ने कल रात कोलंबों में सुपर फोर के एक मुकाबले में पाकिस्‍तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को फाइनल में श्रीलंका का सामना भारत से होगा। वर्षा से बाधित मैच में श्रीलंका ने 252 रन के जीत का लक्ष्‍य निर्धारित 42 ओवर में हासिल कर लिया। कुशल मैंडिस ने 91 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 48 रन की शानदार पारी खेली। चरित असलंका 49 रन बनाकर नॉटआउट रहे। पाकिस्‍तान की ओर से इफ्तिखार अहमद ने तीन और शाहीन शाह अफरीदी ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।

इससे पहले पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। वर्षा से बाधित मैच को पचास ओवर से कम करके 45 ओवर बाद में 42-42 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्‍तान को शुरुआती झटके लगे और उसके 130 रन पर ही पांच खिलाड़ी आउट हो गए। बाद में शफीक ने 52 और रिजवान ने 86 रन बनाकर पाकिस्‍तानी पारी को मजबूती प्रदान की। श्रीलंका के मथीशा पथिराना ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इस बीच, सुपर फोर के एक अन्‍य मुकाबले में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.