चीन के हांगचोऊ में एशियाई खेलों में भारत ने आज दो और कांस्य पदक जीते। पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक के साथ कुल 55 पदक लेकर चौथे स्थान पर बना हुआ है।
चीन के हांगचोऊ एशियाई खेलों में अब की बार सौ पार का लक्ष्य लेकर उतरे भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कल 8 वें दिन भारत ने 1 दिन में 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम किये। इसके साथ ही भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा पदक जीतने का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में भारत ने 14वें दिन 11 पदक जीते थे। कल 8वें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया। अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। साबले ने 8 मिनट 19.53 के समय के साथ फिनिश किया।
कल ही तेजिन्दर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट में स्वर्ण जीता। तो वहीं निशानेबाजी में भारतीय तिकडी ने एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियाई खेलों के 9वें दिन आज टेबल टेनिस में महिलाओं में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में कोरिया के साथ खेलेगी। कबड्डी में आज भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा। महिला टीम अपने पहले ग्रुप मुकाबले में चीनी ताइपे के साथ खेलेगी। ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता में भारतीय खिलाडी 9 पदकों के लिए आज अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। बैडमिंटन की व्यक्तिगत स्पर्धाएं भी आज से शुरू हो रही हैं। किदांबी श्रीकांत, एच एस प्रणय, पी वी सिंधू आज अपने अपने मुकाबले खेलेंगे। आज ही घुड़सवारी, कैनोइंग, रोलर स्केटिंग, कुराश और तैराकी स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी पदकों के लिए अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। वहीं पुरुष हॉकी में आज ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment