एयर मार्शल साधना एस. नायर ने 23 अक्टूबर, 2023 को डीजीएएफएमएस के कार्यालय में चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक पद का कार्य भार ग्रहण कर लिया है। वे एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने के बाद इस कार्य भार को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। एयर मार्शल साधना एस. नायर अपनी इस नियुक्ति से पहले बेंगलुरु के वायु अधिकारी मुख्यालय प्रशिक्षण कमान (वायु सेना) में प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही थीं।
एयर मार्शल साधना एस. नायर पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज से स्नातक हैं और उन्हें दिसंबर 1985 में भारतीय वायु सेना में नियुक्त किया गया था। वे फैमिली मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री धारक हैं और उन्होंने नई दिल्ली के एम्स में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया हुआ है। एयर मार्शल साधना को इजरायली रक्षा बलों के साथ सीबीआरएन संघर्ष सेवा और स्विट्जरलैंड में सैन्य चिकित्सा नीति शास्त्र में प्रशिक्षित किया गया है। वे पश्चिमी वायु कमान तथा प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी रही हैं।
माननीय राष्ट्रपति द्वारा एयर मार्शल साधना एस. नायर को उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए एओसी-इन-सी (डब्ल्यूएसी) और सीएएस प्रशस्ति के साथ-साथ विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले सात दशकों में भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दी हैं।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment