Categories: News-Headlines

एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला

एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने 1 मई, 2023 को दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। सैनिक स्कूल कझाकुटम तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्ववर्ती छात्र एयर मार्शल को 7 जून, 1986 को भारतीय वायुसेना में कमीशन किया गया था। उन्होंने विभिन्न प्रकार के हेलीकॉप्टरों तथा फिक्स्ड विंग विमानों पर 5400 घंटों से अधिक उड़ान भरी है। वह हेलीकॉप्टर कॉम्बैट लीडर और टाइप क्वालीफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं।

एयर मार्शल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा टैक्टिस एंड एयर कॉम्बेट डवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (टीएसीडीई) में प्रशिक्षण संबंधी कार्यकाल किया है। उन्होंने फ्रंट लाइन हेलीकॉप्टर यूनिट तथा दो प्रमुख आईआईएफ स्टेशनों की कमान संभाली है। उन्होंने मुख्यालय रखरखाव कमान के वरिष्ठ वायु और प्रशासनिक स्टाफ ऑफिसर (एसएएएसओ) तथा मुख्यालय आईडीएस में एसीडीएस इंट-सी की नियुक्ति की है, जो अंतर्राष्ट्रीय रक्षा सहयोग के लिए उत्तरदायी है। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंग्टन से स्नातकोत्तर डिग्री, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद से एमएमएस तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली से एमफिल किया है। वर्तमान नियुक्ति संभालने से पहले वे पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ आफिसर थे और हवाई संचालन संभालते थे।

एयर मार्शल को राष्ट्रपति पुरस्कार अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) तथा वायु सेना पदक (वीएम) से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

4 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

4 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

4 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.