पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं। एयर इंडिया के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित रहेंगी। अधिकांश प्रमुख विमान कंपनियों ने भी तेल अवीव मार्ग पर परिचालन स्थगित कर दिया है।
उड़ाने निलंबित होने से इज़राइल में रह रहे 40,000 से अधिक भारतीयों की चिंता बढ़ गई है, जो व्यक्तिगत या पेशेगत कारणों से, या क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत आना चाहते हैं। इज़राइल से निकलने के लिये जॉर्डन या मिस्र से होकर आना होगा। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने इस दौरान भारतीय समुदाय से नियमित संपर्क बनाए रखा है। उनके लिए 24 घंटे कार्यरत एमरजेंसी लाइन खोली गई है और व्यापक पंजीकरण शुरू किया गया है।
इज़राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने शनिवार को भारतीय कामगारों और विद्यार्थियों के साथ वर्चुअल बातचीत की और उन्हें लगातार सहयोग का भरोसा दिलाया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment