Categories: News-Headlines

एनसीसी के महानिदेशक ने थल सैनिक शिविर का उद्घाटन किया

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने आज दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में थल सैनिक कैंप का उद्घाटन किया। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 17 एनसीसी निदेशालयों से तैयार किए गए लड़के एवं लड़कियां एनसीसी कैडेट शिविर में भाग ले रहे हैं, जिसमें दस दिनों के लिए वे ऑबस्टेकल ट्रैनिंग, मैप रीडिंग तथा अन्य संस्थागत प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इस शिविर का समापन दिनांक 25 सितंबर, 2022 को होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए जनरल ऑफिसर ने कैडेट्स का स्वागत करते हुए उन्हें थल सैनिक कैंप में चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश के युवाओं को साहसिक, अनुशासन और सम्मान से भरे जीवन को देखने का अवसर प्रदान करता है और उनमें नेतृत्व एवं सौहार्द की भावना पैदा करता है।

थल सैनिक शिविर का उद्देश्य सैन्य प्रशिक्षण की मुख्य विशेषता को उजागर करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धी भावना पैदा करना और कैडेट्स के बीच अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है। आर्मी विंग कैडेट्स के लिए राष्ट्रीय स्तर का कैंप होने के कारण थल सैनिक कैंप अपने आप में अनूठा है। वायुसेना और नौसेना विंग के लिए इसी तरह के शिविर बाद में आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

17 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

17 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.