राष्ट्रीय हरित अधिकरण-एनजीटी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण-एनजीटी ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन नहीं करने पर महाराष्ट्र सरकार पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उच्चतम न्यायालय ने त्रयंबकेश्वर नदी में नगर-निगम का कचरा डालने से रोकने का निर्देश दिया था। त्रयंबकेश्वर बारह पवित्र ज्योतिर्लिगों में शामिल है। एनजीटी ने राज्य के मुख्य सचिव को अगली सुनवाई पर उपस्थित होने को कहा। राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि नासिक जिले में त्रयंबकेश्वर नदी के जल की गुणवत्ता ठीक करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के पास एक करोड़ रुपये जमा कराये जायें। एनजीटी की प्रमुख पीठ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने 16 सितम्बर को व्यवस्था देते हुए कहा था कि त्रयंबकेश्वर नगर-परिषद कचरे को नदी में ड़ाले जाने से रोकने में नाकाम रही। त्रयंबकेश्वर नदी छोटी सी जलधारा है जो कुछ दूर जाकर गोदावरी नदी में मिलती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment