नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड ने अपने 180 मेगावाट बैरा स्यूल पावर स्टेशन का स्वदेशी रूप से नवीनीकरण और आधुनिकीकरण किया है। संयंत्र में वाणिज्यिक संचालन शुरू हो गया है। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। बैरा स्यूल पावर स्टेशन एनएचपीसी का पहला पावर स्टेशन है जिसमें 1 अप्रैल, 1982 से वाणिज्यिक संचालन हो रहा है। इसने 35 वर्षों का उपयोगी जीवन पूरा कर लिया है। इसकी तीनों इकाइयों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। एनएचपीसी ने यूनिट #2 और यूनिट # 1 का वाणिज्यिक संचालन क्रमशः 29.12.2019 और 07.11.2020 को शुरू किया था। यूनिट #3 को 31.08.2021 को वाणिज्यिक संचालन के तहत घोषित किया गया है। इस प्रकार आर एंड एम कार्यों के बाद एनएचपीसी ने बैरा स्यूल पावर स्टेशन की सभी तीनों इकाइयों (3x 60 मेगावाट) का वाणिज्यिक संचालन शुरू कर दिया है। अब बैरा स्यूल पावर स्टेशन का जीवन और 25 साल बढ़ गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment