एनएचपीसी लिमिटेड ने 30 सितम्बर, 2021 को समाप्त हुई छमाही के दौरान अपने निवल लाभ में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है। मौजूदा छमाही में कंपनी को 2217 करोड़ रुपये का लाभ हुआ जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 2021 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
चालू छमाही के समेकित निवल लाभ में एनएचपीसी की हिस्सेदारी 2243 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की इसी छमाही में हुए 1960 करोड़ रुपये के निवल लाभ से 14 प्रतिशत अधिक है।
एनएचपीसी बोर्ड ने 11 नवम्बर, 2021 को आयोजित अपनी बैठक में 30 सितम्बर, 2021 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए वित्तीय परिणामों को अपनी मंजूरी दी है।
एनएचपीसी लिमिटेड भारत की प्रमुख जल विद्युत कंपनी है। एनएचपीसी की कुल स्थापित क्षमता 7071 मेगावाट नवीकरण ऊर्जा (पवन और सौर सहित) की हैं। इसके 24 विद्युत स्टेशन हैं और 1520 मेगावाट क्षमता इसकी सहायक कंपनियों से प्राप्त होती हैं। वर्तमान में एनएचपीसी 9 परियोजानाओं (संयुक्त उद्यमों सहित) के निर्माण में लगी हुई है जिनकी कुल स्थापित क्षमता 5999 मेगावाट है। इसके अलावा, 10787 मेगावाट क्षमता की 15 परियोजनाएं मंजूरी के विभिन्न चरणों में हैं। एनएचपीसी वर्तमान में अपना तेजी से विस्तार कर रहा है और इसकी जल विद्युत विकास के अपने मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ अपने सौर और पवन ऊर्जा पोर्टफोलियो का विस्तार करने की अखिल भारतीय योजनाएं हैं।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment