News-Headlines

एनआईपीईआर हाजीपुर ने औषधि अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बोह्रिंगर इंगेलहाइम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक साझेदारी को मजबूत करने पर बढ़ते जोर के अनुरूप , राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर) हाजीपुर ने बोह्रिंगर इंगेलहाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा समाधानों को गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के सचिव मनोज जोशी की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में हस्ताक्षर किए गए।

इस साझेदारी के तहत, बोह्रिंगर इंगेलहाइम शोधकर्ताओं को अपने ओपन साइंस प्लेटफॉर्म opnMe® तक पहुंच प्रदान करेगा। इससे व्यापक वैज्ञानिक आदान-प्रदान संभव होगा और स्वास्थ्य सेवा में नवाचार को गति मिलेगी। इस सहयोग से नाइपर हाजीपुर में अनुसंधान क्षमता का निर्माण होगा, छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और प्रारंभिक चरण के अवधारणा आधारित तथ्‍यपूर्ण आंकड़े प्राप्‍त हो सकेंगे। इनका प्रयोग अध्ययन या शोध, मानव परीक्षण (प्रीक्लिनिकल) विकास में जा सकता है। संसाधन-कुशल, एकीकृत अनुसंधान ढांचे का उपयोग करके, इस साझेदारी का लक्ष्य वैज्ञानिक खोजों को व्यवहार्य उपचारों में परिवर्तित करना है। इसका उद्देश्‍य नाइपर हाजीपुर को ट्रांसलेशनल फार्माकोलॉजी (प्रयोगशाला में हुए बुनियादी वैज्ञानिक शोध को मरीजों के उपचार तक पहुंचाने की प्रक्रिया) में अग्रणी बनाना है।

इस अवसर पर मनोज जोशी ने अनुसंधान और व्यावसायीकरण के बीच अंतर को कम करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा जगत और उद्योग के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला ।

नाइकर हाजीपुर और बोह्रिंगर इंगेलहाइम के बीच सहयोग से शिक्षा जगत और उद्योग के बीच तालमेल को बढ़ावा मिलने और अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में योगदान देने तथा देश में एक मजबूत, नवाचार-संचालित स्वास्थ्य सेवा इकोसिस्‍टम के निर्माण के व्यापक उद्देश्य को सहयोग मिलने की आशा है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More

4 hours ago

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More

4 hours ago

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More

4 hours ago

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More

4 hours ago

भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने दवा की गुणवत्ता, अनुसंधान और रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए PMBI और NIPER, हाजीपुर के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.