Categories: News-Headlines

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तक बढ़ी

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 18 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गई है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन, जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति ने निम्नलिखित पदों को भरने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) -2023 के लिए 20.06.2023 और 19.07.2023 को अधिसूचना जारी की है:

पद
रिक्तियाँ

प्रधानाचार्य
303

पीजीटी
2266

टीजीटी
5660

छात्रावास वार्डन (पुरुष)
335

छात्रावास वार्डन (महिला)
334

लेखाकार
361

कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए)
759

प्रयोगशाला सहायक
373

कुल
10391

इसके अलावा, “बी.एड डिग्री” जहां भी लागू हो, उसे “बी.एड डिग्री/ इंटीग्रेटेड बी.एड.-एमएड डिग्री” के रूप में पढ़ा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और प्रत्येक पद के लिए पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर उपलब्ध है

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 18.08.2023 तक चालू रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.