Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ “महोत्सवों के समारोह” की शुरुआत की घोषणा करने के लिए घंटा बजा कर इसका उद्घाटन किया।

उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ पहली बार नागालैंड के दौरे पर आए हैं, उनको उद्घाटन समारोह में सिफी (पारंपरिक नागा टोपी) और अमुला कक्सा (नागा शॉल) देकर सम्मानित किया गया।

उपराष्ट्रपति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश संस्कृति की भूमि है और भारतीयों को अपनी जनजातीय संस्कृति पर गर्व है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने नागाओं की अनूठी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं जनजातीय संस्कृति को नमन करता हूं और जनजातीय ऊर्जा का अभिवादन करता हूं।

उन्होंने राज्य के प्राकृतिक सौन्दर्य को मनमोहक बताते हुए इसे रेखांकित किया और कहा कि नागालैंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका पूरा दोहन करने की आवश्यकता है।

उपराष्ट्रपति ने देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे कम अपराध दर होने के लिए नागालैंड की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि भारत ने आज से जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है और अगले वर्ष अप्रैल में नागालैंड में जी-20 की बैठक होने पर दुनिया नागा आतिथ्य भाव का अनुभव कर सकेगी। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने हॉर्नबिल महोत्सव के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट भी जारी किया।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने हॉर्नबिल महोत्सव के उद्घाटन के बाद नागा विरासत गांव किसामा में आर्ट गैलरी और मोरंग्स का दौरा किया।

इससे पहले आज दिन में, उपराष्ट्रपति ने कोहिमा के राजभवन में नागालैंड के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री वाई पैटन और मंत्रिपरिषद से मुलाकात की।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

7 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

7 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

8 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

8 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

8 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.