Categories: News-Headlines

उपराष्‍ट्रपति ने स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती के दो सौवीं जयंती समारोह का उदघाटन किया

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने आज नई दिल्‍ली में स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती के दो सौवीं जयंती समारोह का उदघाटन किया। इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति धनखड ने आर्य समाज के संस्‍थापक के स्‍मरण में एक डाक टिकट जारी किया। इस समारोह में संचार राज्‍य मंत्री देवुसिंह चौहान, संसद सदस्‍य डॉ. सत्‍यपाल सिंह, सुमेधानंद सरस्‍वती और आध्‍यात्मिक गुरु स्‍वामी रामदेव तथा स्‍वामी चिदानंद सरस्‍वती उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति धनखड ने कहा कि प्राचीन काल से भारत संतों और साधुओं का देश रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस देश में कई महान आध्‍यात्मिक गुरु, संत और समाज सुधारकों का जन्‍म हुआ है। इनमें स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती का नाम प्रमुख है। स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती अपने महान व्‍यक्तित्‍व के कारण लोगों के दिलों में रहते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

2 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

2 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

4 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.