Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में प्रार्थना की; ‘आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप’ चैम्पियनशिप का अवलोकन भी किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ आज मुंबई पहुंचे। उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद जगदीप धनखड़ का महाराष्ट्र राज्य का यह पहला दौरा था। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य गणमान्य लोगों ने मुंबई हवाई अड्डे पर जगदीप धनखड़ का स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति ने अपनी मुंबई यात्रा की शुरुआत श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करके की। जगदीप धनखड़ ने मंदिर में डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ राष्ट्र की समृद्धि और सभी नागरिकों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

जगदीप धनखड़ ने इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में एमेच्योर राइडर्स क्लब द्वारा आयोजित और आदित्य बिड़ला समूह द्वारा प्रायोजित वार्षिक ‘आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप’ चैंपियनशिप का अवलोकन भी किया। जगदीप धनखड़ ने रोमांचक खेल देखने के बाद खिलाड़ियों से बातचीत की और उनकी खेल भावना की प्रशंसा की।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ-फिक्की-आदित्य बिड़ला सीएसआर उत्कृष्टता केंद्र की अध्यक्ष राजश्री बिड़ला, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, पिरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पिरामल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खेल आयोजन में भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.