Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने प्रोफेसर रेणु चीमा विग को पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जो कि पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं, ने आज प्रोफेसर (डॉ.) रेणु चीमा विग को पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया। वर्तमान में वे डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) हैं।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पंजाब विश्वविद्यालय अधिनियम- 1947 की धारा 10 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रोफेसर विग की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की है।

इससे पहले प्रोफेसर राज कुमार ने पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद 16 जनवरी, 2023 से प्रोफेसर विग कार्यवाहक कुलपति थीं।

इसके बाद माननीय उपराष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति के पद के लिए नामों की सिफारिश करने के लिए 21 मार्च, 2023 को तीन सदस्यीय खोज-सह-चयन समिति का गठन किया था। इस समिति की रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेसर रेणु विग की नियुक्ति की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

15 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.