Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने जयपुर में बांध सुरक्षा पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज जयपुर में बांध सुरक्षा पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि बांधों की सुरक्षा राष्ट्र की समृद्धि को सुनिश्चित करती है।

जी-20 की थीम- एक पृथ्वी, एक परिवार एक भविष्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन ने पूरी दुनिया को हमारी महान सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी समृद्ध परंपरा और भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों से परिचित कराया। आज पूरी दुनिया हमारा लोहा मान रही है।

उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आगे कहा कि बांध ऐतिहासिक रूप से पूरी दुनिया में सामाजिक और आर्थिक समृद्धि का केंद्र बिन्दु रहे है। बांध मानवता के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, बांध समाज के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं, जिससे सिंचाई होती है, अनाज उगता है और पूरी मानवता का पेट भरता है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने खुद को कृषक पुत्र बताते हुए और ग्रामीण परिवेश का होने का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे पानी का महत्व पता है कि किसान के लिए पानी की कीमत क्या होती है, ये मैं भलीभाँति जानता हूँ, उन्होंने कहा बांध हमें न सिर्फ बाढ़ जैसी विभीषिका से बचाते हैं बल्कि लाखों लोगों के जीवन के साथ-साथ देश की अमूल्य संपत्ति की भी रक्षा करते हैं।

भारत की सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन और समृद्ध सभ्यता है, हमारी सभ्यता पाँच हजार सालों से भी अधिक प्राचीन है, हमारी सभ्यता नदियों के किनारे ही फली-भूली है। नदियों ने अपने जल से सभ्यता को सींचा है। आगे जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में जल प्रबंधन की जड़े सदियों पुरानी है, भारती की सभ्यता में जल प्रबंधन के बेजोड़ उदाहरण उपलब्ध हैं।

अपनी इस यात्रा के दौरान जगदीप धनखड़, माननीय उपराष्ट्रपति ने जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन का संदेश प्रदान करने के उद्देश्य से गाडी संख्या 15667/68, कामाख्या एक्सप्रेस के विनायल रैपिंग किए गए रेक को वाराणसी स्टेशन पर जयपुर से वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलेव द्वारा आमजन को जल संरक्षण का संदेश प्रदान करने तथा जीवन में जल के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए गाडी संख्या 15667/68, कामाख्या एक्सप्रेस और गाडी संख्या 16317/18, हिमसागर एक्सप्रेस के रेक पर विनायल रैपिंग की गई है।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, त्रिपुरा के माननीय मुख्य मंत्री डॉ. माणिक साहा, कर्नाटक के माननीय उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, माननीय मंत्री, राजस्थान सरकार, मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, व कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.