Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने अगरतला में हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, लोगों से भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज लोगों, विशेषकर युवाओं से विदेशी वस्तुओं के बजाय भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा, खादी और कारीगरों द्वारा बनाये गये अन्य उत्पादों को खरीदने और बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति, जो उत्तर-पूर्वी राज्यों के दौरे पर हैं, ने अगरतला, त्रिपुरा में हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, साथ ही लगाये गये स्टालों को भी देखा और कारीगरों, बुनकरों तथा अन्य लोगों के साथ बातचीत की।

उन्होंने लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ होने का आग्रह करते हुए कहा कि वे प्रदर्शनी में रखे गये विभिन्न उत्पादों जैसे बांस की बोतलें, बांस के हैंडबैग, कृत्रिम फूल, अगरबती, रिशा (पारंपरिक दुपट्टा), मलबरी सिल्क के उत्पाद और अगर पेड़ से तैयार इत्र-तेल से बेहद प्रभावित हुए।

उन्होंने कारीगरों, बुनकरों और अन्य पारंपरिक उत्पादों के निर्माताओं की प्रतिभा और शिल्प कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीयों में अपार प्रतिभा और ज्ञान है। जनसंख्या के लगभग 65% के 35 वर्ष से कम आयु का होने और 50% जनसंख्या के 25 वर्ष से कम आयु के होने के साथ भारत को विशिष्ट रूप से जनसांख्यिकी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि प्रतिभाओं की पहचान की जाये और कारीगरों और शिल्पकारों को उनके कौशल को उन्नत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाये।

उन्होंने केन्द्र और विभिन्न राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे कारीगरों और बुनकरों को समय पर एवं किफायती ऋण और मार्केटिंग के अवसर प्रदान करने पर अधिक महत्व दें ताकि उनको आय हो और वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

उपराष्ट्रपति नायडू ने प्रदर्शनी के आयोजन के लिए आयोजकों, राज्य सरकार और पूर्वोत्तर परिषद की सराहना की।

त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, माननीय उद्योग और वाणिज्य (एचएचएस) और आदिवासी कल्याण मंत्री मेवर कुमार जमातिया, पूर्वोत्तर परिषद के सचिव के. मोज़स चलई और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.