Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नेचारुमती निर्वाण की बाघों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली स्थित ‘ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स सोसाइटी’ में जानी मानी कलाकार चारुमती निर्वाण की बाघों के चित्रों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। “गर्जना भरा पुनरुत्थान – भारत के बाघ” (Roaring Revival- Tigers of India) शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी में चारकोल से बने बाघ-रेखाचित्रों और जलरंगों से बने पुष्पों को प्रदर्शित किया गया है। चारुमती निर्वाण कला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता लाने का कार्य कर रही हैं और यह उनकी पांचवीं ऐसी प्रदर्शनी है।

चारुमती निर्वाण पिछले 25 वर्षों से बाघों और वन्यजीवों का बारीकी से अवलोकन कर रही हैं, और इसकी शानदार अभिव्यक्ति उनकी कला में परिलक्षित होती है। उनकी यह प्रदर्शनी 1973 में शुरू किए गये प्रोजेक्ट टाइगर की 50 वर्षों की सफलता की यात्रा को प्रतिबिंबित करती है। शुरुआत में प्रोजेक्ट टाइगर में केवल 9 टाइगर रिजर्व थे जिसका विस्तार अब 54 टाइगर रिजर्व के साथ 75000 वर्ग किलोमीटर तक हो गया है, जो भारत की कुल भूमि क्षेत्र का 2.3 प्रतिशत है। आज विश्व के 75% बाघ भारत में पाए जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.