उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 14 मई को राजस्थान में पुष्कर, खरनाल और मेड़ता शहर का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति पुष्कर के पवित्र ब्रह्मा मंदिर और श्री जट शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वे बाद में प्रख्यात और परम पूजनीय समाज सुधारक वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल (नागौर) भी जाएंगे।
बाद में, उपराष्ट्रपति पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मेड़ता सिटी (नागौर) भी जाएंगे।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और नागौर के कृषक समुदाय के प्रतिष्ठित नेता, स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा लोकसभा के छह बार सदस्य रहे थे और उन्होंने 1979-80 और 1989-90 तक केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। नाथूराम मिर्धा राष्ट्रीय कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे। वे चार बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे और उन्होंने राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment