Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा “जीवन का प्रत्येक क्षेत्र बालिकाओं के विकास, इसके प्रति प्रतिबद्धता और भागीदारी से जुड़ा हुआ है। हमारी बालिकाएँ हमारी युवा शक्ति का महत्वपूर्ण अंग हैं”।

संसद भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गणतंत्र दिवस परेड में बालिकाओं और महिला प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने संसद और राज्य विधानमंडल में महिलाओं के लिए पारित किये गए एक तिहाई आरक्षण के प्रावधान पर भी प्रसन्नता व्यक्त की और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।

देश में वर्तमान पारिस्थितिकी तंत्र की ओर ध्यान केन्द्रित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और बिचौलियों को हटा दिया गया है और युवाओं के पास अपनी क्षमता को समझने व प्रदर्शित करने लिए अपार अवसर हैं। उन्होंने रेखांकित किया, “भ्रष्टाचार की निरंकुशता को लोकतंत्र के योग्यता तंत्र में परिवर्तित कर दिया गया है”।

युवाओं को वर्ष 2047 के भारत के निर्माण पथ पर अग्रसर सैनिक और वास्तुकार प्रबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने उपस्थित युवा स्वयंसेवकों से नवोन्वेषी बने रहने और अनुसंधान एवं उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करने व गर्वित भारतीय होने के साथ सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना रखने का आह्वान किया।

इस आयोजित कार्यक्रम में युवा मामले और खेल मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, राज्यसभा के सचिव रजित पुन्हानी, युवा मामले और खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीवलोचन, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस बातचीत के बाद सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को नवीन संसद भवन का मार्गदर्शक सहित दौरा कराया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.