Categories: News-Headlines

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे में राष्‍ट्र निमार्ण में युवाओं की भूमिका विषय पर व्‍याख्‍यान दिया

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को निवेश और अवसरों के लिहाज से एक उत्तम स्‍थल बताया है तथा 2023 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर, वैश्विक दर से दोगुना रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उपराष्‍ट्रपति आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे में राष्‍ट्र निमार्ण में युवाओं की भूमिका विषय पर व्‍याख्‍यान दे रहे थे।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि विश्व बैंक ने भी माना है कि भारत ने सिर्फ 6 वर्षों में वित्तीय समावेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नीतियों और प्रयासों तथा उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के कारण हुआ है। उपराष्‍ट्रपति ने बताया कि 2022 में यूपीआई के जरिए डेढ ट्रिलियन डॉलर का लेन-देन हुआ जो वैश्विक डिजिटल लेन-देन का 46 प्रतिशत है।

उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने कहा कि 6 हजार करोड़ रूपये से अधिक के वित्तीय परिव्यय के साथ राष्‍ट्रीय क्‍वांटम मिशन को स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि यह मिशन स्थापित करने वाला भारत विश्व का केवल सातवां देश है। उन्होंने कहा कि क्वांटम प्रौद्योगिकी से उच्‍च गति वाले क्‍प्‍यूटिंग पावर, त्वरित और सुरक्षित संचार क्षमता तथा उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुलभ हो सकेगा। इसके 2030 तक हमारी अर्थव्यवस्था में तीन सौ अरब डॉलर का योगदान करने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि स्‍वस्‍थ विश्व के लिए इस वर्ष ग्रीन हाइड्रोजन मिशन शुरू किया गया। इससे एक सौ 25 गीगा वॉट का अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन होने की आशा है। सात ही इससे 6 लाख नौकरियां और आठ लाख करोड़ रूपये से अधिक का निवेश भी होगा। उपराष्‍ट्रपति ने आईआईटी बॉम्‍बे के विद्यार्थियों और शिक्षकों से भी बातचीत की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.