उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं डॉ सुदेश धनखड़ कल राजस्थान की यात्रा पर जायेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे में वे करौली, भरतपुर और धौलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
करौली आगमन के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ श्री महावीर मंदिर में दर्शन करने जायेंगे, उसके बाद वे गुडला पहाड़ी पहुंचकर कर्नल बैंसला जयंती महोत्सव में भाग लेंगे।
तत्पश्चात उपराष्ट्रपति भरतपुर के लिए रवाना होंगे और वहां पहुंचने पर लक्ष्मण मंदिर जाएंगे तथा दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। फिर वे भरतपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे।
अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ भरतपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – सरसों अनुसंधान निदेशालय का भी दौरा करेंगे और संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद करेंगे। श्री धनखड़ सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों और सामुदायिक नेताओं से भी मुलाकात कर विमर्श करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति भरतपुर के यू.आई.टी. सभागार में एम.एस.जे. कॉलेज, आर.डी. गर्ल्स कॉलेज एवं श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।
तत्पश्चात उपराष्ट्रपति धौलपुर के लिए रवाना होंगे जहां मचकुंड मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे व धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, कैसरबाग में छात्रों- शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद श्री धनखड़ धौलपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों और सैनिक स्कूल के पूर्व सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment