Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 4 और 5 सितंबर को राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस यात्रा में वे जयपुर, कोटा और टोंक जाएंगे। इस दौरे के लिए उपराष्ट्रपति 4 सितंबर को अपने विशेष विमान द्वारा दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे और वहाँ महारानी महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में “राष्ट्रीय उत्थान में महिलाओं की भागीदारी” विषय पर शिक्षकों-छात्राओं से संवाद करेंगे।

जयपुर से उपराष्ट्रपति जी टोंक पहुंचेंगे जहां वे डिग्गी में कल्याण रायजी मंदिर में दर्शन करेंगे।

तत्पश्चात धनखड़ कोटा जायेंगे जहां वे केंद्र, राज्य सरकारों तथा अन्य सरकारी संस्थानों से सेवानिवृत्त कर्मयोगियों के गौरव सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे कोटा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे तथा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के पूर्व छात्रों-शिक्षकों से भी संवाद करेंगे।

उपराष्ट्रपति जी के कोटा कार्यक्रमों के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष और कोटा के सांसद, ओम बिरला तथा केंद्रीय कोयला, इस्पात और संसदीय कार्य मंत्री, प्रहलाद जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.