Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 21 जून 2023 को जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2023) समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 21 जून 2023 को जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2023) समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे सभा को संबोधित करेंगे और बाद में कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। IDY 2023 का आदर्श वाक्य “‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के लिए योग” है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में एक प्रस्ताव के माध्यम से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकृत किए हुए 9 साल हो चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के वैश्विक कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ 20 जून को जबलपुर आएंगे, जहां वे (डॉ.) सुदेश धनखड़ के साथ पूजा अर्चना करेंगे और गौरी घाट पर नर्मदाजी की आरती में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 कार्यक्रम में उपस्थित होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.