Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी जिले में हिंसा के दौरान मारे गये मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख जबकि घायलों को दस-दस लाख रूपये देने की घोषणा की

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में आन्‍दोलन कर रहे किसानों और स्थानीय प्रशासन के बीच बैठक सम्‍पन्‍न हो गई है। बैठक में हुए समझौते के अनुसार कल की हिंसक घटना की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जायेगी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 45-45 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 10-10 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। मृतकों के परिवार के एक सदस्‍य को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी।

इस बीच, कल की हिंसा के सिलसिले में लखीमपुर जिले के तिकुनिका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का नाम भी शामिल है।

रेलवे ने एहतियात के तौर पर लखीमपुर जिले से गुजरने वाली तीन रेलगाडि़यों को रद्द कर दिया है। लखीमपुर खीरी का दौरा करने वाले कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, चंद्रशेखर और अन्य कई नेता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के लोगों से शांति बनाए रखने, घर पर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा है कि वे इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचें। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्‍तव्‍य में योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.