Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने राज्‍य की सभी पंचायतों में पंचायत सचिवालय स्‍थापित करने का फैसला किया

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य की सभी पंचायतों में पंचायत सचिवालय स्थापित करने का फैसला किया है। ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने और ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्‍य से यह कदम उठाया गया है।

राज्य में पहली बार सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय स्थापित किए जाएंगे। इस समय राज्य में 58 हजार 189 ग्राम पंचायतें मौजूद हैं। मंत्रिमंडल के फैसलों को जानकारी देते हुए राज्य सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि सरकार ने फैसला लिया है कि सभी 58 हजार 189 ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर ऑपरेटर या सहायक की नियुक्ति की जाएगी। इस तरह से लगभग डेढ़ लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। ये पंचायत सहायक पंचायत भवन या ग्रामीण सचिवालय में बैठकर पंचायत के जरूरी काम करेंगे और जिन ग्राम पंचायतों में ये भवन नहीं होंगे या टूटी-फूटी दशा में होंगे वहां उनका निर्माण अथवा मरम्मत की जाएगी। इन पंचायत सहायक को प्रतिमाह 6 हजार रुपए वेतन मिलेगा। राज्य सरकार ने 40 लाख अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को भी मुख्यमंत्री आरोग्य योजना का लाभ देने फैसला किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.