उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढोत्तरी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के जीवन में व्यापक रचनात्मक बदलाव लाने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए तैयार है। मुख्यमन्त्री ने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के हित को ध्यान में रखकर इसके मूल्य में वृद्धि करने का फैसला किया है।
प्रदेश सरकार ने 325 रुपये प्रति क्विंटल के गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं, 315 रुपये प्रति क्विंटल के सामान्य गन्ने का मूल्य अब 340 रुपये प्रति क्विंटल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना मूल्य में इस वृद्धि से प्रदेश के45 लाख गन्ना किसानों की आय में आठ प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया विगत साढ़े चार वर्षों में किसानों को एक लाख 44 हजार करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया। 30 नवम्बर 2021, तक गन्ना मूल्य के भुगतान एवं चीनी मिलों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने, 2017 में सत्ता में आने के बाद से किसानों को पिछली सरकारों के समय से बकाया गन्ना राशि का भुगतान किया, जो वर्ष 2009-10 से बकाया थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों के हित में बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने का अभियान शुरू किया है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment