Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 17 उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में लखनऊ की विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पार्टी ने लखनऊ की विभिन्न सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं।

लखनऊ को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है और पिछले चुनाव में पार्टी ने यहां नौ में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों, लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी, बीकेटी से अविनाश त्रिवेदी और सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। योगी सरकार के एक अन्य मंत्री बृजेश पाठक इस बार लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व पुलिस अधिकारी और हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले राज राजेश्वर सिंह को सरोजनी नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जया देवी को बीजेपी ने मलिहाबाद सुरक्षित सीट से अपना प्रत्याशी चुना है। समाजवादी पार्टी ने भी कल ही राजधानी लखनऊ की सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। पार्टी ने कल कुल दस प्रत्याशियों की सूची जारी की।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के बदायूं में पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीलीभीत में पार्टी के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत, शामली और गाजियाबाद जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे।बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती भी आज आगरा जिले में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.