Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली मंत्रिपरिषद का आज विस्‍तार किया

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली मंत्रिपरिषद का आज विस्‍तार किया गया। जितिन प्रसाद सहित सात नए चेहरे मंत्रिपरिषद में शामिल किए गये। राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ में राजभवन में शाम को नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्‍य सदस्‍य भी मौजूद थे।

अब उत्‍तर प्रदेश सरकार में साठ मंत्री हैं जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्‍य मंत्री-स्‍वतंत्र प्रभार और 27 राज्‍यमंत्री हैं। योगी सरकार की मंत्रिपरिषद का यह दूसरा विस्‍तार है। इससे पहले अगस्‍त 2019 में मंत्रिपरिषद में नए मंत्री शामिल किए गये थे। योगी सरकार का गठन 19 मार्च 2017 को हुआ था। राज्‍य के विधानसभा चुनावों से पहले इस मंत्रिपरिषद विस्‍तार को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

5 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

5 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

5 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

5 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.