उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी ने रविवार को राज्य के छह स्थानों से जनविश्वास यात्रा शुरू की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अंबेडकरनगर में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि अंबेडकर नगर से जनविश्वास यात्रा की शुरुआत करते हुए जनसभा में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, ये सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी राजनीति पार्टी में ये कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ये जन विश्वास यात्रा प्रदेश के छह स्थानों से प्रारंभ होकर 403 विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी और राज्य के करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है।
जगत प्रकाश नड्डा के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व राज्य मंत्री कौशल किशोर समेत कई प्रमुख नेता इस यात्रा में मौजूद थे।
भाजपा राज्य मुख्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार जनविश्वास यात्रा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी, केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिजनौर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिया और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गाजीपुर में यात्रा को हरी झंडी दिखाई और जनसभा को संबोधित किेया।
यात्रा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इन यात्राओं के माध्यम से हम भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी। उन्होंने बताया कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए गुजरेंगी और जनता के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव में हम 300 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा भाजपा की सरकार बनाएंगे।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में छह परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत की और उस समय की समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ परिवर्तन का संकल्प लेकर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरी। 2017 में भाजपा और सहयोगियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में 325 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment