उत्तर प्रदेश में तेजी से टीकाकरण चल रहा है। अब तक दो करोड़ 23 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। सरकार ने जून माह में एक करोड़ से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जुलाई से वर्तमान टीकाकरण की दर तीन गुना करने को कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि महिला टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कल सोमवार से हर जनपद में दो-दो महिला विशेष टीकाकरण बूथ शुरू किये जा रहे हैं। वही, राज्य में 71 जनपदों में जहां कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 600 से नीचे आ गई है, वहां कोरोना आंशिक कर्फ्यू में कल सोमवार से ढील दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में शनिवार और रविवार को कोरोना के चलते साप्ताहिक बंदी रहती है। इस समय राजधानी लखनऊ सहित मेरठ सहारनपुर और गोरखपुर जनपदों में कोरोना कर्फ्यू में कोई छूट नहीं है, क्योंकि इन जनपदों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 600 से अधिक है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment