Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश तीन करोड लोगों का पूर्ण टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्‍य बना

उत्‍तर प्रदेश तीन करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्‍य बन गया है। कुल टीकाकरण में भी राज्‍य पहले स्‍थान पर है। अब तक 12 करोड़ 65 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं।

कल पूरे प्रदेश में कोविड संक्रमण के केवल दो मामले सामने आए हैं जोकि हाल के दिनों में संक्रमण की सबसे कम संख्या है। वहीं दूसरी तरफ कानपुर में एक व्यक्ति में ज़िका वायरस पाए जाने की खबर मिलने के बाद प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा संक्रमण के स्थान से एक किलोमीटर के दायरे में सघन जांच सर्वे कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने कहा कि सरकार संक्रमण के स्थान से एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों में बुखार के लक्षणों की पहचान कर रही है और ऐसा पाए जाने पर उनकी जांच करवा रही है। इस बीच केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश में एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ टीम भेजी है। कानपुर में 22 अक्तूबर को जांच के दौरान एक 57 वर्षीय व्यक्ति ज़िका वायरस पॉजीटिव पाया गया। यह टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगी, जमीनी स्‍तर पर स्थिति का जायजा लेगी और ज़ीका प्रबंधन के लिए केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्य योजना लागू किए जाने का आंकलन करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.