उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 45-45 लाख रुपये और घायलों को दस-दस लाख रुपये अनुग्रह राशि देगी। मृतक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। अपर महानिदेशक कानून और व्यवस्था प्रशान्त कुमार तथा अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने लखीमपुर में किसान नेताओं की उपस्थिति में यह घोषणा की। इस बीच, लखीमपुर जिले में कल हुई हिंसा के संबंध में तिकुनिका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस हिंसक घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी। एफआईआर में स्थानीय सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का भी नाम है। जिले में बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आज किसी अप्रिय घटना की खबर नही है।
एहतियाती उपाय के तौर पर रेलवे ने लखीमपुर जिले से गुजरने वाली तीन रेलगाडियों को रद्द कर दिया है। लखीमपुर खीरी को जाने को इच्छुक कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, चन्द्रशेखर और अन्य नेता शामिल थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर जिले के लोगों को शांति बनाए रखने और घर पर रहने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की पहले ही अपील कर चुके हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment